id stringlengths 32 32 | Link stringlengths 65 211 | Heading stringlengths 33 167 | Summary stringlengths 79 502 | Article stringlengths 70 18k |
|---|---|---|---|---|
bb1774e7f2c139a7a2369c4ee0fec2a3 | https://www.indiatv.in/india/national-had-asked-police-to-give-me-intelligence-updates-on-farmers-protest-says-amarinder-singh-764761 | CM अमरिंदर बोले- पुलिस से किसान आंदोलन के बारे में खुफिया सूचनाएं देने को कहा था | पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने ‘स्वभाविक रूप से’ पुलिस को राष्ट्रीय राजधानी में हो रहे किसानों के प्रदर्शन के बारे में नियमित रूप से नवीनतम खुफिया जानकारी देने का निर्देश दिया था। | चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने ‘स्वभाविक रूप से’ पुलिस को राष्ट्रीय राजधानी में हो रहे किसानों के प्रदर्शन के बारे में नियमित रूप से नवीनतम खुफिया जानकारी देने का निर्देश दिया था। उन्होंने विपक्ष के इस दावे का खंडन करते हुए यह बात कही कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दिल्ली की ... |
f7c69f97824e099a1a0eb80db7faf496 | https://www.indiatv.in/india/national-nsg-commando-and-crpf-tableau-in-republic-day-parade-764483 | गणतंत्र दिवस परेड में 'जलवा' दिखाएंगे NSG कमांडो, CRPF की झांकी भी होगी शामिल | राष्ट्रीय राजधानी में इस बार गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के ‘ब्लैक कैट’ कमांडो के एक दस्ते के साथ ही देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ की झांकी भी नजर आएगी। | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में इस बार गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के ‘ब्लैक कैट’ कमांडो के एक दस्ते के साथ ही देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ की झांकी भी नजर आएगी। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इस बार सीमित तरीके से आ... |
b8be4c83d7a99dc6dc61f408660a96e0 | https://www.indiatv.in/india/uttar-pradesh/up-govt-imposes-night-curfew-from-december-25-828503 | UP में नाइट कर्फ्यू की वापसी, रात 11 से सुबह 5 बजे तक बाहर निकलने पर रोक, शादी में सिर्फ 200 लोगों को इजाजत | यूपी में नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। शादियों के लिए 200 मेहमानों की ऊपरी सीमा लागू होगी और इसकी जानकारी जिला प्रशासन को देनी होगी। बढ़ते कोविड मामलों को देखते हुए यूपी सरकार ने ये फैसला लिया है। | लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार से उत्तर प्रदेश में रात का कर्फ्यू फिर से लगाने का फैसला किया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। शादियों के लिए 200 मेहमानों की ऊपरी सीमा लागू होगी और इसकी जानकारी जिला प्रशासन को देनी होगी। यूपी के शादी समारोह में अधिकतम 200 लोग ही शामिल... |
3845e5b72b940220eb449d0620c7187e | https://www.indiatv.in/india/politics-bjp-ministers-to-get-new-role-in-party-organisation-800666 | मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले कुछ बीजेपी नेताओं को मिल सकती है यह जिम्मेदारी | कुछ केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे से उनके समर्थक सकते में हैं। उन्हें इसका अंदेशा भी नहीं था कि उनके नेता का मंत्री पद चला जाएगा। अब उनकी नई भूमिका को लेकर भी कयास लगने लगे हैं। | नयी दिल्ली: कुछ केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे से उनके समर्थक सकते में हैं। उन्हें इसका अंदेशा भी नहीं था कि उनके नेता का मंत्री पद चला जाएगा। अब उनकी नई भूमिका को लेकर भी कयास लगने लगे हैं। संभावना है कि रविशंकर प्रसाद, हर्षवर्धन और प्रकाश जावड़ेकर सहित 12 मंत्रियों की विदाई के बाद अब इनमें से कुछ को भारतीय जनता पार्टी... |
4d0fb3fe151d2af3fb2c7b1077c701b3 | https://www.indiatv.in/india/national-tamil-nadu-coronavirus-case-count-crosses-3-lakh-732604 | तमिलनाडु में Coronavirus के मामले तीन लाख के पार, अब तक पांच हजार से अधिक की मौत | तमिलनाडु में सोमवार को 5,914 नए मरीज सामने आने से इस महामारी के मामले 3,02,815 हो गये। वहीं लगातार आठवें दिन 100 से अधिक मरीजों की मौत होने से इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या 5,041 हो गयी। | चेन्नई: तमिलनाडु में सोमवार को 5,914 नए मरीज सामने आने से इस महामारी के मामले 3,02,815 हो गये। वहीं लगातार आठवें दिन 100 से अधिक मरीजों की मौत होने से इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या 5,041 हो गयी। सोमवार को 114 और मरीजों की जान चली गई। राज्य में संक्रमितों की संख्या दो लाख से तीन लाख तक पहुंचने में महज 16 दिने ... |
0d88da92b3343e545f64bf7444003459 | https://www.indiatv.in/india/national-rajnath-singh-inaugurates-revamped-war-memorial-in-eastern-ladakh-823807 | राजनाथ सिंह ने सौन्दर्यीकरण के बाद पूर्वी लद्दाख में स्थित युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया | रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया कि उन्होंने 1962 के युद्ध में लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में स्थित रेजांग ला तक पहुंचने के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। | नयी दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख के रेजांग ला में स्थित युद्ध स्मारक का सौन्दर्यीकरण के बाद बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया। इसी स्थान पर भारतीय सैनिकों ने 1962 में चीनी सेना का बहादुरी से मुकाबला किया था। सिंह ने इस युद्ध स्मारक को भारतीय सेना द्वारा प्रदर्शित दृढ़ संकल्प और अदम्य साहस का उदाहरण बताया... |
97e2d30c000ffb5f0b5b22edc0077746 | https://www.indiatv.in/india/national-hindi-breaking-news-coronavirus-vaccine-politics-assembly-elections-india-world-latest-updates-march-18-live-779001 | LIVE: लोकसभा में टीएमसी हाफ इस बार पूरी साफ, बंगाल की रैली में पीएम मोदी का बयान | इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें... | हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं।आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स ... |
814a21cb947765116511d7564711f139 | https://www.indiatv.in/india/national-gap-between-two-doses-of-covishield-vaccine-extended-from-6-8-weeks-to-12-16-weeks-790194 | सरकार ने कोविशील्ड की दो डोज के बीच का गैप बढ़ाया, 6-8 सप्ताह से बढ़ाकर 12-16 सप्ताह किया | कोविशील्ड वैक्सीन की दो डोज के बीच का गैप 6 से 8 हफ्ते से बढ़ाकर 12 से 16 हफ्ते कर दिया गया है। राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकर समूह (एनटीएजीआई) की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया। | नयी दिल्ली: कोविशील्ड वैक्सीन की दो डोज के बीच का गैप 6 से 8 हफ्ते से बढ़ाकर 12 से 16 हफ्ते कर दिया गया है। राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकर समूह (एनटीएजीआई) की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को दो डोज के बीच समयांतर की घोषणा करते हुए यह बात बतायी। मंत्रालय ने कहा, लेकिन कोवैक्सीन के द... |
a716e63a33f262f947069155ba2a1786 | https://www.indiatv.in/india/uttar-pradesh/lakhimpur-kheri-incident-well-planned-farmers-ajay-mishra-teni-son-ashish-mishra-latest-news-827083 | लखीमपुर कांड: SIT जांच में खुलासा, सोच-समझकर रची गई थी साजिश | मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा समेत 14 लोगों के खिलाफ जांच के बाद धाराएं बदली गई हैं। सभी 13 गिरफ्तार आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी हो सकती है। | लखीमपुर खीरी: लखीमपुर कांड को चल रही एसआईटी की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि सोच-समझकर हत्या की साजिश रची गई थी। सभी सभी आरोपियों पर जानबूझकर प्लानिंग करके अपराध करने का आरोप तय किया गया है। मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा समेत 14 लोगों पर जांच के बाद धाराएं बदली गई हैं। अब IPC की धाराओं 279, 338, 304 A को हटाकर 307, 326... |
84f645102e0bd97acf49a84678683221 | https://www.indiatv.in/india/national-rajasthan-cm-ashok-gehlot-brother-summoned-by-enforcement-directorate-in-fertiliser-scam-case-818216 | फर्टीलाइजर स्कैम मामला: राजस्थान के CM अशोक गहलोत के भाई को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया | राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फिर समन कर पूछताछ के लिए बुलाया है। अग्रसेन गहलोत सोमवार को दिल्ली ED हेडक्वार्टर में फिर पूछताछ में दूसरी बार शामिल होंगे। | जयपुर/नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फिर समन कर पूछताछ के लिए बुलाया है। अग्रसेन गहलोत सोमवार को दिल्ली ED हेडक्वार्टर में फिर पूछताछ में दूसरी बार शामिल होंगे। फर्टीलाइजर स्कैम मामले में अग्रसेन गहलोत से ED पूछताछ करेगी। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अग्रसेन ... |
698656016326f112618c8ec7d8b8da54 | https://www.indiatv.in/india/national-members-of-10-farmer-unions-meet-agriculture-minister-support-farm-laws-759675 | कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से मिले 10 किसान संगठनों के नेता, कृषि बिल का किया समर्थन | कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने 10 किसान संगठनों के नेताओं से मुलाकात की। इस मुलाकात में तमिलनाड़ु, तेलंगाना, बिहार और महाराष्ट्र के किसान संगठनों के नेता शामिल हुए। इन 10 किसान संगठनों के नेताओं ने सरकार के कृषि बिल का समर्थन किया है। | नई दिल्ली: कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने 10 किसान संगठनों के नेताओं से सोमवार को मुलाकात की। इस मुलाकात में तमिलनाड़ु, तेलंगाना, बिहार और महाराष्ट्र के किसान संगठनों के नेता शामिल हुए। इन 10 किसान संगठनों के नेताओं ने सरकार के कृषि बिल का समर्थन किया है। किसानों के समर्थन पर कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने उनका धन्यवाद दिया ... |
13b39924a17c96115a603f4ee23d1a11 | https://www.indiatv.in/india/national/terrorist-attack-on-crpf-jawan-in-srinagar-4-jem-militant-associates-terrorist-arrested-jammu-kashmir-828132 | आतंकियों ने CRPF को फिर बनाया निशाना, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार | विशेष इनपुट पर कार्रवाई करते हुए अवंतीपोरा पुलिस ने 50RR और 110BN CRPF के साथ प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन JeM से जुड़े 04 आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया। | Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने एक बार फिर से CRPF के दल पर हमला किया है। आतंकियों के CRPF जवानों पर फायरिंग की खबर आ रही है। हालांकि, आतंकियों के हमले में सुरक्षाबल के सभी जवान सुरक्षित हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। वहीं पुलवामा के पंपोर इलाके में सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित आतंकव... |
6404ddf5428cf6872a73e7fc64c118c7 | https://www.indiatv.in/india/politics/ghaziabad-bjp-mla-nand-kishore-gurjar-to-meat-shopkeepers-if-you-want-to-sell-chicken-then-sell-it-in-delhi-829136 | गाजियाबाद: भाजपा विधायक मीट दुकानदारों से बोले, "मुर्गा बेचना है, तो दिल्ली जाकर बेचो" | गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ मीट की दुकान चलाने वाले लोगों को चेतावनी देते और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। | लखनऊ: गाजियाबाद में एक विधायक एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। एक वीडियो में वह कुछ मीट की दुकानें बंद कराते दिख रहे हैं, वहीं दुकानदारों को चेतावनी भी देते नजर आ रहे हैं कि 'मुर्गा बेचना है, तो दिल्ली में जाकर बेचो'। गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसम... |
1100422cfef7d03b8dbacd862d40dd84 | https://www.indiatv.in/india/national-india-resumes-supply-of-vaccine-to-neighboring-countries-vaccine-maitri-818878 | भारत ने फिर शुरु की पड़ोसी देशों को वैक्सीन की सप्लाई, 4 देशों को भेजी खेप | भारत ने फिर से वैक्सीन मित्र देशों को देना शुरू किया है जिसमें नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार और ईरान को वैक्सीन जा चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले अपने हाल के न्यूयार्क दौरे पर कहा था कि हम वैक्सीन दूसरे देशों को भेजना शुरू करेंगे। | नई दिल्ली: भारत ने फिर से वैक्सीन मित्र देशों को देना शुरू किया है जिसमें नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार और ईरान को वैक्सीन जा चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले अपने हाल के न्यूयार्क दौरे पर कहा था कि हम वैक्सीन दूसरे देशों को भेजना शुरू करेंगे। भारत ने सप्लाई के यह खेप 4 देशों को भेजी है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री... |
2b3f12c36ab561d1f5ad2a266ea5d4d0 | https://www.indiatv.in/india/national-3-samples-sent-to-ccmb-found-positive-for-uk-variant-of-coronavirus-762703 | तेलंगाना में ब्रिटेन से आए तीन लोगों में कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि, तेजी से फैला सकता है संक्रमण | ब्रिटेन से हाल ही में आए तीन लोगों के कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केंद्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में बताया। कोरोना के नए स्ट्रेन का पता लगाने के लिए करीब 40 नमूने सीएसआईआर-सीसीएमबी में भेजे गए थे। | हैदराबाद: ब्रिटेन से हाल ही में आए तीन लोगों के कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केंद्र (सीसीएमबी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में बताया। कोरोना के नए स्ट्रेन का पता लगाने के लिए करीब 40 नमूने सीएसआईआर-सीसीएमबी में भेजे गए थे। इनमें से तीन नमूनों में को... |
4941f5e27114524ecde41904d31d4015 | https://www.indiatv.in/india/national/omicron-cases-india-tally-corona-3rd-wave-in-india-who-official-statement-826861 | Omicron ने पकड़ी रफ्तार, केरल पहुंचा ओमिक्रॉन, जानें किस राज्य में कितने मामले | केरल में कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के पहले मामले की पुष्टि हो गई है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इसकी जानकारी दी है। | Omicron Corona in India: देश के कई राज्यों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की एंट्री के बाद से चिंता बढ़ गई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 18 ओमिक्रॉन के नए मामले सामने आए हैं वहीं केरल में ओमिक्रॉन की दस्तक ने चिंता बढ़ गई है। केरल में कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के पहले मामले की पुष्टि हो गई है। केरल की स्वास्थ... |
3d0d9f4b3a2bacb157066f5d0f3cb66a | https://www.indiatv.in/india/national-jharkhand-reports-345-new-covid-19-cases-4-fresh-fatalities-750761 | झारखंड में Coronavirus के 345 नये मामले सामने आये, चार और मरीजों की मौत | झारखंड में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और व्यक्तियों की मौत हो गयी जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 880 हो गयी। वहीं आज कोविड-19 के 345 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 100569 हो गयी। | रांची: झारखंड में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और व्यक्तियों की मौत हो गयी जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 880 हो गयी। वहीं आज कोविड-19 के 345 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 100569 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की आज दिन में जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पि... |
19f037f4b2aa8331aaa84679dd61fde8 | https://www.indiatv.in/india/uttar-pradesh-fire-in-kanpur-hospital-781118 | कानपुर के अस्पताल में आग लगी, कोई हताहत नहीं | Fire in Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से सभी घायलों का समुचित इलाज कराने तथा इस संबंध में तथ्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। | कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के स्वरूप नगर इलाके में स्थित एलपीएस इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी के एक हिस्से में रविवार सुबह आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की है। स्वरूप नगर थाना अध्यक्ष अश्वनी... |
f2f8821bb91a43dbab1844c884a1ac01 | https://www.indiatv.in/india/national-indian-railway-trains-between-ghaziabad-new-delhi-palwal-faridabad-check-list-773960 | गाजियाबाद और फरीदाबाद से राजधानी दिल्ली आना-जाना हुआ आसान, रेलवे ने शुरू की special unreserved trains | Railways News: लंबे समय से दिल्ली NCR में आने वाले शहरों के लोगों द्वारा दोबारा से ट्रेन चलाए जाने की मांग की जा रही थी क्योंकि ट्रेन न चलने के कारण डेली पैसेंजर्स को अपनी नौकरी और अन्य जरूरी काम के लिए दिल्ली आने जाने में दिक्कतों का सामने करना पड़ रहा था। | नई दिल्ली. भारतीय रेलवे ने आज से कई रूटों पर special unreserved mail/express trains की शुरुआत की है। इन रूटों में गाजियाबाद-दिल्ली/नई दिल्ली और फरीदाबाद-नई दिल्ली भी शामिल हैं। लंबे समय से दिल्ली NCR में आने वाले इन शहरों के लोगों द्वारा दोबारा से इन स्टेशनों के बीच ट्रेन चलाए जाने की मांग की जा रही थी क्योंकि ट्रेन न ... |
2c8d67413f99398e617318b36782881c | https://www.indiatv.in/india/uttar-pradesh-covid-19-night-curfew-lifted-in-uttar-pradesh-819789 | उत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू पूरी तरह खत्म, सरकार ने किया ऐलान, लौटा कोरोना काल से पहले का दौर | उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी की तरफ से सबी मण्डलायुक्तों, अपर पुलिस महानिदेशकों, पुलिस महानिरीक्षकों तथा पुलिस आयुक्तों और जिला अधिकारियों को नाइट कर्फ्यू समाप्त किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। | लखनऊ: कोरोना वायरस के मामलों में आई कमी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में नाइट कर्फ्यू हटाने का फैसला किया है। राज्य सरकार की तरफ से नाइट कर्फ्यू हटाने को लेकर घोषणा कर दी गई है। कोरोना की वजह से राज्य में अबतक रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहता था। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश क... |
781c059f432111f3f56f65f73392617d | https://www.indiatv.in/india/uttar-pradesh/nepal-s-pm-deuba-reached-kashi-cm-yogi-welcomed-2022-04-03-842726 | काशी पहुंचे नेपाल के पीएम देउबा, सीएम योगी ने किया स्वागत | अपने तीन दिवसीय भारत दौरे पर आये नेपाल के प्रधानमंत्री 'शेरबहादुर देउबा' आज आखिरी दिन बाबा विश्वनाथ, कालभैरव और पशुपतिनाथ का दर्शन-पूजन करने काशी पहुंचे हैं। | वाराणसी: अपने तीन दिवसीय भारत दौरे पर आये नेपाल के प्रधानमंत्री 'शेरबहादुर देउबा' आज आखिरी दिन बाबा विश्वनाथ, कालभैरव और पशुपतिनाथ का दर्शन-पूजन करने काशी पहुंचे हैं। काशी पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री का एयरपोर्ट पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री देउबा के स्वागत में पूरी काशी सजायी गई ह... |
6d7b7377ca32a7ec9a786d6334f80594 | https://www.indiatv.in/india/national-rajat-sharma-blog-hathras-case-let-the-cbi-and-courts-do-their-job-745651 | Rajat Sharma’s Blog: हाथरस केस में CBI और अदालत को अपना काम करने दें | भारत के मुख्य न्यायाधीश ने हाथरस की घटना को 'भयानक और चौंकाने वाला' करार दिया। CJI बोबडे, जस्टिस ए. एस. बोपन्ना और जस्टिस वी. रामसुब्रमण्यम की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है। | सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को यूपी सरकार को निर्देश दिया कि वह हाथरस गैंगरेप केस में पीड़िता के परिवार एवं अन्य गवाहों के लिए विटनेस प्रोटेक्शन प्लान के साथ एक हलफनामा पेश करे। राज्य सरकार को यह भी बताने के लिए कहा गया है कि क्या परिवार के पास अपने प्रतिनिधित्व के लिए कोई वकील है। इस मामले की सुनवाई एक हफ्ते बाद फिर होगी... |
90882c94c7b8d662adea57c21a5f43af | https://www.indiatv.in/india/national-nepal-army-chief-prabhu-ram-sharma-appointed-indian-army-general-822677 | भारतीय सेना के 'जनरल' बने नेपाल आर्मी चीफ प्रभु राम शर्मा, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित | प्रभु राम शर्मा को इसी साल सितंबर में नेपाल सेना का प्रमुख नियुक्त किया गया है, उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से युद्ध एवं रणनीति में एम फिल की डिग्री ली हुई है। इसके अलावा उन्होंने भारत में सेना के टेक्निकल अधिकारी की ट्रेनिंग भी ली हुई है। | नई दिल्ली। नेपाल की सेना के चीफ प्रभु राम शर्मा को भारतीय सेना के जनरल की मानक उपाधि से सम्मानित किया गया है। बुधवार सुबह राष्ट्रपति भवन में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रभु राम शर्मा को भारतीय सेना के जनरल की मानक उपाधि से नवाजा है। इस मौके पर भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भ... |
85dbcf7937dac3abc22ab6bf1eb86a55 | https://www.indiatv.in/india/politics-navjot-singh-sidhu-meets-party-workers-lists-5-priorities-again-804988 | पंजाब में बाकी है तकरार? कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलकर सिद्धू ने फिर गिनाईं ‘5 प्राथमिकताएं’ | कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य के समक्ष 5 ‘प्रमुख मुद्दे’ गुरुवार को फिर उठा दिए जबकि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने उनसे कहा था कि उनकी सरकार उन्हें सुलझाने के करीब है। | चंडीगढ़: कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य के समक्ष 5 ‘प्रमुख मुद्दे’ गुरुवार को फिर उठा दिए जबकि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने उनसे कहा था कि उनकी सरकार उन्हें सुलझाने के करीब है। नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जालंधर में कहा कि कांग्रेस आलाकमान के 18 सूत्री कार्यक्रम को लागू किया ... |
c966785c56bc02c2074dc6f42f72acb0 | https://www.indiatv.in/india/politics-bjp-mp-nishikant-dubey-question-on-nitish-flagship-liquor-ban-scheme-753885 | BJP सांसद ने उठाए नीतीश से शराबबंदी पर सवाल, कहा भ्रष्टाचार को मिल रहा बढ़ावा | बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन रही है। नीतिश कुमार का एक बार फिर से सीएम बनना तय है। | बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन रही है। नीतिश कुमार का एक बार फिर से सीएम बनना तय है। चुनाव के दौरान नीतिश की शराब बंदी की योजना काफी चर्चा में रही। विपक्ष ने शराबबंदी में भ्रष्टाचार पर कई बार आरोप लगाए। लेकिन अब चुनाव जीतने के बाद झारखंड से बीजेपी के सांसद ने ही नीतिश के इस सबसे बड़े कदम पर सवाल उठा दिए हैं। भा... |
a2d74faf1c57586224b1974737be9d8d | https://www.indiatv.in/india/national-covid-19-corona-vaccine-priority-groups-identified-by-govt-who-will-get-first-corona-vaccine-758640 | पहले किसे लगेगा कोरोना वैक्सीन? जानिए सरकार की प्रायोरिटी लिस्ट में आपका नाम होगा या नहीं | कोरोना वैक्सीन जल्द उपलब्ध होने की उम्मीद को देखते हुए सरकार ने इसके वितरण की व्यवस्था को चाक-चौबंद करना शुरू कर दिया है। सरकार की ओर से तय किए चार प्रमुख समूहों में पहला ग्रुप स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े लोगों का है। | नई दिल्ली: कोरोना वैक्सीन जल्द उपलब्ध होने की उम्मीद को देखते हुए सरकार ने इसके वितरण की व्यवस्था को चाक-चौबंद करना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 'मेड इन इंडिया' कोरोना वैक्सीन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगले कुछ हफ्तों में कोरोना वैक्सीन तैयार होगी। वैज्ञानिकों की हरी झंडी मिलते ही देश ... |
f2aa8b62a4ba9fc5403a42c781faf17b | https://www.indiatv.in/india/national-mini-bus-fell-into-a-deep-gorge-in-doda-jammu-and-kashmir-784203 | जम्मू-कश्मीर: डोडा में मिनी बस खड्ड में गिरी, हादसे में 5 लोगों की मौत | जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार को एक मिनी बस के सड़क से फिसल कर गहरे खड्ड में गिर जाने से उसमें सवार 5 यात्रियों की मौत हो गई तथा 6 अन्य जख्मी हो गए। | डोडा। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार को एक मिनी बस के सड़क से फिसल कर गहरे खड्ड में गिर जाने से उसमें सवार 5 यात्रियों की मौत हो गई तथा 6 अन्य जख्मी हो गए। ये जानकारी डोडा उपायुक्त ने दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा डोडा जिला शहर से 42 किलोमीटर दूर प्याकुल गांव के पास ठठरी-गंडोह सड़क पर हुआ है। एक अध... |
1886b34c5e32c37003c1eac9697c64f0 | https://www.indiatv.in/india/national/vijay-diwas-2021-1971-indo-pak-war-bangladesh-liberation-victory-india-over-pakistan-827376 | विजय दिवसः 13 दिन में पाक को भारत के सामने टेकने पड़े थे घुटने, 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने किया था आत्मसमर्पण | इसी दिन 1971 में भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था। आज के ही दिन भारत ने पाकिस्तान पर जीत का जश्न मानाया था। इसके साथ ही आज ही बांग्लादेश अपनी आजादी की 50वीं वर्षगांठ भी मना रहा है। दरअसल इस युद्ध की कहानी का केंद्र बिंदु आज का बांग्लादेश ही है, जो कभी पश्चिमी पाकिस्तान हुआ करता था। 16 दिसंबर 1971 से बांग्लादे... | नई दिल्लीः आज का दिन इतिहास के नजरिए से काफी अहम है। आज का दिन भारतीय सैनिकों के शौर्य की गवाही देता है। पूरे देश में 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।प्रधानमंत्री नरेंग्र मोदी गुरुवार को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर स्वर्णिम विजय मशालों के स्वागत समारोह में भाग लेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने बु... |
4ab6255d06bc7576f303a9819bb347d3 | https://www.indiatv.in/india/national-indian-railway-to-operate-unreserve-special-trains-check-list-train-time-route-773711 | भारतीय रेलवे कल से शुरू कर रहा है unreserved स्पेशल ट्रेनों का संचालन, ये रही पूरी लिस्ट | Railway News: 22 फरवरी से देश में विभिन्न रूटों पर 30 से ज्यादा स्पेशल unreserve मेल / एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू होने जा रहा है। कुछ स्पेशल अनारक्षित ट्रेनों का संचालन 23 फरवरी से भी शुरू किया जाएगा। | नई दिल्ली. भारतीय रेलवे द्वारा लगातार ही यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए नई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया जा रहा है। कल (22 फरवरी) से देश में विभिन्न रूटों पर 30 से ज्यादा स्पेशल unreserve मेल / एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू होने जा रहा है। कुछ स्पेशल अनारक्षित ट्रेनों का संचालन 23 फरवरी से भी शुरू किया जा... |
9de543c858794524c910ee55d21b32d0 | https://www.indiatv.in/india/national/cyclone-alert-first-storm-of-the-year-may-hit-the-coastal-areas-of-india-after-3-days-odisha-on-high-alert-2022-05-07-849287 | Cyclone Alert: 3 दिन बाद भारत के तटवर्ती इलाकों से टकरा सकता है साल का पहला तूफान, हाई अलर्ट पर ये राज्य | मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, शनिवार शाम को चक्रवात (Cyclone) अंडमान सागर से बंगाल की खाड़ी में जाएगा और इसके बाद बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कई जिलों में 8 तारीख से बारिश शुरू होने का अनुमान है। | Cyclone Alert: इस साल के पहले तूफान को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। साल का पहला चक्रवाती तूफान 10 मई को भारत के तटवर्ती इलाकों से टकरा सकता है। इस बारे में मौसम विभाग ने बंगाल और ओडिशा के चार जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 90 KMPH तक हो सकती है। बता दें कि इससे पहले भारत में चक्... |
0c53cbf2654ca2cc35763737aebb79d0 | https://www.indiatv.in/india/national-secretary-level-officials-reshuffled-alok-tandon-appointed-mines-secretary-767803 | सचिव स्तर के अधिकारियों का किया गया फेरबदल, आलोक टंडन बनाये गये खदान सचिव | केंद्र सरकार ने शीर्ष अधिकारियों का शनिवार को व्यापक फेरबदल किया। इस फेरबदल में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी आलोक टंडन को खदान सचिव नियुक्त किया गया। | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने शीर्ष अधिकारियों का शनिवार को व्यापक फेरबदल किया। इस फेरबदल में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी आलोक टंडन को खदान सचिव नियुक्त किया गया। टंडन 1986 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और अभी अपने कैडर राज्य उत्तर प्रदेश में सेवारत हैं। जनजातीय मामलों के सचिव दीपक खांडेकर को कार्मिक व प्रश... |
dfc2e25ebc269ceb47e4f5d48697e9b8 | https://www.indiatv.in/india/national-ground-situation-in-valley-has-changed-there-can-be-no-return-to-pre-2019-level-says-nia-chief-kuldiep-singh-818670 | एनआईए चीफ ने कहा- 'घाटी में जमीनी हालात बदल चुके हैं, 2019 से पहले जैसी स्थिति नहीं आ सकती' | राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रमुख कुलदीप सिंह ने कहा है कि कश्मीर घाटी में आतंकी समूह अब हताश हो चुके हैं और अब वे बौखलाहट में अस्थिरता पैदा करने के लिए अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होनेवाले हैं। | नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रमुख कुलदीप सिंह ने कहा है कि कश्मीर घाटी में आतंकी समूह अब हताश हो चुके हैं और अब वे बौखलाहट में अस्थिरता पैदा करने के लिए अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होनेवाले हैं। इंडिया टीवी के रक्षा संवाददाता मनीष प्रसाद को दि... |
065f233778b2fb7c9c78f565955e2f12 | https://www.indiatv.in/india/uttar-pradesh-mayawati-birthday-celebration-appeal-book-a-travelogue-of-my-struggle-ridden-life-and-bsp-movement-765755 | मायावती ने अपने जन्मदिन से एक दिन पहले BSP कैडर से कही ये बात | बीसपी का कैडर मायावती का जन्मदिन बहुत जोश के साथ मनाता है। इश बार देश कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है ऐसे में मायावती ने बीएसपी कैडर से सादगी के साथ उनका जन्मदिन मनाने की अपील की है। | लखनऊ. शुक्रवार 15 जनवरी को बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो और यूपी की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती का 65वां जन्मदिन है। बीसपी का कैडर मायावती का जन्मदिन बहुत जोश के साथ मनाता है। इश बार देश कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है ऐसे में मायावती ने बीएसपी कैडर से सादगी के साथ उनका जन्मदिन मनाने की अपील की है। मायावती ने ट्व... |
c4ce11a05a883f8bb796e03f75a8ab65 | https://www.indiatv.in/india/uttar-pradesh-mohsin-raza-on-asaduddin-owaisi-can-go-to-pakistan-shaheen-bagh-824248 | शाहीन बाग बनाने की गलतफहमी ना पालें ओवैसी, पीड़ा है तो चले जाएं पाकिस्तान: मोहसिन रजा | मोहसिन रजा ने कहा, "आपके पुर्वजों ने पाकिस्तान बनाना था, उसे बना लिया, अगर ज्यादा पीड़ा है तो जा सकते हैं, आपको देश में कोई पकड़कर नहीं बैठा है।" | लखनऊ: योगी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी को उनके शाहीन बाग वाले बयान पर पाकिस्तान जाने की सलाह दी है। मोहसिन रजा ने कहा, "औवैसी के पुर्वजों ने देश को बांटा है, आज वो बोल रहे हैं कि CAA और NRC नहीं हटेगा तो हम देश में एक और शाहीन बाग बना देंगे। अब वो दौर नहीं है, यूपी मे... |
9cc6e15e43b55652f7a932dde42a7199 | https://www.indiatv.in/india/national-advisory-for-indian-nationals-in-afghanistan-due-to-security-situation-dangerous-804023 | भारत ने अफगानिस्तान में अपने नागरिकों से सतर्क रहने को कहा, जारी की गई एडवाइजरी | अफगानिस्तान में सुरक्षा की "खतरनाक" स्थिति के मद्देनजर भारत ने शनिवार को अफगानिस्तान में अपने नागरिकों को अत्यधिक सतर्कता और सावधानी बरतने को कहा और साथ में आगह किया कि भारतीयों को "अगवा किए जाने का गंभीर खतरा" है। | नयी दिल्ली। अफगानिस्तान में सुरक्षा की "खतरनाक" स्थिति के मद्देनजर भारत ने शनिवार को अफगानिस्तान में अपने नागरिकों को अत्यधिक सतर्कता और सावधानी बरतने को कहा और साथ में आगह किया कि भारतीयों को "अगवा किए जाने का गंभीर खतरा" है। एक नए परामर्श में, भारतीय दूतावास ने कहा कि अफगानिस्तान में सक्रिय आतंकवादी समूहों ने नागरिको... |
980a913500518b6f011f2ad2f02ea892 | https://www.indiatv.in/india/politics-cm-amarinder-singh-to-take-first-shot-of-covid-19-vaccine-in-punjab-who-is-second-757460 | पंजाब में सबसे पहले सीएम अमरिंदर सिंह को दी जाएगी कोविड-19 टीके की पहली खुराक | ICMR द्वारा कोविड-19 बीमारी से लड़ने के लिए तैयार संभावित टीके की मंजूरी मिलने के बाद पंजाब में पहली खुराक मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को दी जाएगी। | चंडीगढ़: ICMR द्वारा कोविड-19 बीमारी से लड़ने के लिए तैयार संभावित टीके की मंजूरी मिलने के बाद पंजाब में पहली खुराक मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को दी जाएगी। मुख्यमंत्री को टीके की पहली खुराक देने के बाद राज्य के 1.25 लाख स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होगा। बुधवार को चंडीगढ़ में जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, राज्य सरक... |
aab526cdde30fd2355280e2800e005e2 | https://www.indiatv.in/india/national-himachal-pradesh-all-people-stuck-in-lahaul-spiti-were-rescued-805584 | हिमाचल प्रदेश: लाहौल-स्पीति में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया | हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में बारिश और भूस्खलन की वजह से फंसे करीब 370 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। | शिमला: हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में बारिश और भूस्खलन की वजह से फंसे करीब 370 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। यह जानकारी राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के अधिकारी ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि ये सभी लोग जिले के उप प्रभाग उदयपुर के इलाके में फंसे हुए थे। राज्य के आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मु... |
70ce8edd7c772240b4c62d20c794e7ea | https://www.indiatv.in/india/politics/asaduddin-owaisi-on-bjp-says-it-has-started-war-against-indian-muslims-2022-05-06-849251 | Asaduddin Owaisi on BJP: असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, BJP भारत के मुसलमानों के खिलाफ ऐलान-ए-जंग कर चुकी है | ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर के घाटमपुर में सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनाए गए मदरसे पर बुलडोजर चलाए जाने की घटना का जिक्र किया। | Asaduddin Owaisi on BJP: ऑल-इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (AIMIM) सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश के मुसलमानों के खिलाफ ऐलान-ए-जंग कर दिया है। लोकसभा सांसद ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों को अपनी लीडरशिप तैयार करनी होगी। उन्होंने बीजेपी की सरकारों का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा... |
3a1daa6f1bd55098492071ef648c1cf4 | https://www.indiatv.in/india/politics-congress-is-like-zamindar-who-cannot-maintain-his-haveli-pawar-812846 | पवार का सोनिया-राहुल पर तंज, कांग्रेस ‘जमींदार’ की तरह है जो अपनी 'हवेली' को संभाल नहीं सकता | सोनिया गांधी के नेतृत्व का विरोध करने के बाद 1999 में कांग्रेस छोड़ने वाले एनसीपी सुप्रीमो ने हालांकि यह भी कहा कि उनकी पार्टी महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू की विचारधारा का अनुसरण करती है। | मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि कांग्रेस ऐसे कमजोर जमींदार की तरह है जो अब अपना घर नहीं संभाल सकता। पवार ने कहा कि नेतृत्व के मुद्दे पर कांग्रेस के नेता बहुत संवेदनशील हैं और किसी भी सुझाव को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। एक मराठी न्यूज पोर्टल से एनसीपी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हम म... |
173714629ae5dd63b1c29b36b80fb2e0 | https://www.indiatv.in/india/national-odisha-s-lone-patient-detected-with-covid-s-delta-plus-variant-recovers-in-home-isolation-798664 | ओडिशा में डेल्टा प्लस वेरिएंट के मरीज ने दी कोरोना को मात, होम क्वारंटीन में हुआ ठीक | कोविड-19 के नए डेल्टा प्लस को लेकर उत्पन्न चिंताओं के बीच ओड़िशा में इसके पहले मरीज ने रविवार को कहा कि उसे इस वायरस को पराजित करने में तीन हफ्ते से थोड़ा अधिक वक्त लगा। | भुवनेश्वर: कोविड-19 के नए डेल्टा प्लस को लेकर उत्पन्न चिंताओं के बीच ओड़िशा में इसके पहले मरीज ने रविवार को कहा कि उसे इस वायरस को पराजित करने में तीन हफ्ते से थोड़ा अधिक वक्त लगा। देवगढ़ जिले के बारकोटे प्रखंड के 60 वर्षीय व्यक्ति ने यह भी कहा कि उन्होंने डॉक्टरों द्वारा दी गई सलाह का कड़ाई से पालन किया एवं वह घर में ... |
c2e3e7ae20ed7bdbda40c8fab2a02953 | https://www.indiatv.in/india/national-chhattisgarh-relaxation-in-lockdown-in-some-cities-having-less-infection-rate-792320 | छत्तीसगढ़ में आठ फीसदी से कम संक्रमण दर वाले जिलों में लॉकडाउन में छूट | अधिकारियों ने बताया कि होटल और रेस्तरां पैक करके भोजन दे सकते हैं और स्विगी, ज़ोमैटो आदि से भी डिलीवरी दे सकते हैं। इस दौरान सभी सिनेमा हॉल और थिएटर बंद रहेंगे। | रायपुर. छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के कम होते मामलों को देखते हुए आठ फीसदी से कम संक्रमण दर वाले जिलों में शाम छह बजे तक बाजारों को खोलने की अनुमति दे दी है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि राज्य शासन ने जिलाधिकारियों से कहा है कि आठ फीसदी से कम संक्रमण दर वाले जिलों में बि... |
6f10e9d702dfe58f9fd9ce92e4f2ac4e | https://www.indiatv.in/india/national-odisha-coronavirus-cases-latest-updates-746312 | ओडिशा में कोरोना वायरस के 2697 नए केस, 17 और मरीजों की मौत | ओडिशा में कोविड-19 के 2,697 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,46,839 हो गई। वहीं, 17 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 991 हो गई। | भुवनेश्वर: ओडिशा में कोविड-19 के 2,697 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,46,839 हो गई। वहीं, 17 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 991 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए 2,697 मामलों में से 1,576 मामले पृथक केन्द्र में सामने आए और जबकि अन्य मरीज संक्रमित लोगों क... |
3ef0081742a517bbd52f9d3bb6275ee6 | https://www.indiatv.in/india/uttar-pradesh-coronavirus-bulandshahar-villagers-seal-village-entry-ban-outsiders-789890 | कोरोना: ग्रामीणों ने खुद सील किया गांव,आवाजाही पर लगाई पाबंदी | उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के परवाना गाँव ने कोविड संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए खुद को सील कर दिया है। गाँव के प्रवेश पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं | बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के परवाना गाँव ने कोविड संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए खुद को सील कर दिया है। गाँव के प्रवेश पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं, एक बैनर के साथ घोषणा की गई है कि 'गाँव में बाहरी लोगों का प्रवेश निषिद्ध है, आदेश जिला प्रशासन द्वारा।' पिछले डेढ़ महीने में कोविड की वजह से दो दर्जन से अधिक ल... |
dace62d6b4186ce7f0ae9312a39e0ef8 | https://www.indiatv.in/india/national-delhi-metro-service-may-start-with-unlock-4-735900 | जल्द शुरू हो सकती हैं मेट्रो सेवाएं, अनलॉक 4.0 के लिए गृह मंत्रालय जारी कर सकता है निर्देश: सूत्र | मेट्रो सेवाओं का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। सरकार जल्द ही दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो को हरी झंडी दे सकती है। | मेट्रो सेवाओं का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। सरकार जल्द ही दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो को हरी झंडी दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक अनलॉक 4.0 में गृह मंत्रालय मेट्रो सेवाएं शुरू करने के लिए निर्देश कर सकता है। इससे पहले दिल्ली के कार्यकारी निदेशक ने कहा कि उनको बस सरकार के आदेश का इंतजार है, जब ... |
cdcd0fe6c9056c921b4e3403962d5f4b | https://www.indiatv.in/india/national/how-long-do-antibodies-last-after-getting-the-corona-vaccine-government-answers-829460 | कोरोना का टीका लगने के कितने समय बाद तक रहती है एंटीबॉडी? सरकार ने दिया जवाब | भार्गव ने कहा कि संकर प्रतिरक्षा, जो टीकाकरण और प्राकृतिक संक्रमण के परिणामस्वरूप विकसित होती है, दूसरी खुराक के बाद एक मजबूत प्रतिक्रिया और मजबूत एंटीबॉडी अनुमापांक तैयार करती है। | नयी दिल्ली: सरकार ने गुरुवार को कहा कि कोरोना की वैक्सीन लगने के बाद 9 महीने या उससे अधिक समय तक एंटीबॉडी बनी रहती है। उन्होंने साथ ही कहा कि वैक्सीन की एक एहतियाती (तीसरी) खुराक जो स्वास्थ्य देखभाल, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और अन्य बीमारियों से ग्रसित 60 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को दी जाएगी, संक्रमण की गंभीरता, अस्पता... |
620972de560b9a66c56cd08002a00358 | https://www.indiatv.in/india/uttar-pradesh-mayawati-bsp-rebel-mla-meets-akhilesh-yadav-samajwadi-party-office-796254 | यूपी के सियासी तापमान में बढ़ोतरी जारी! अखिलेश से मिले बसपा के 'बागी' | अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव के लिए पहले बीएसपी के खेमे में सेंध लगाने की कोशिश की थी। उस दौरान बसपा के 7 विधायकों को पार्टी से निष्कासित किया गया था और हाल ही में बसपा ने अपने दो वरिष्ठ विधायकों को पार्टी से निष्कासित किया है। | लखनऊ. उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर से दिलचस्प मोड़ आने शुरू हो गए हैं। आज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बसपा के सभी बागी विधायकों से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव पर लंबी चर्चा की। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, बसपा के बागी विधायकों को सपा निरंतर सम्मान देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है और बहुत जल्द सपा सुप्... |
e9a6f57fa1277c3d1f4092f7f3555bec | https://www.indiatv.in/india/national-chinese-national-held-by-bsf-along-india-bangladesh-border-in-west-bengal-795416 | BSF ने बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास एक चीनी नागरिक को पकड़ा | सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से एक चीनी नागरिक को पकड़ा। | कोलकाता: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से एक चीनी नागरिक को पकड़ा। उन्होंने बताया कि बीएसएफ के एक दल ने 35 वर्षीय व्यक्ति को सुबह करीब 7 बजे उस समय पकड़ा, जब वह मालदा जिले में सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में ‘घुसपैठ’ कर रहा था। BSF प्रवक्ता ने बताया कि उसन... |
e4077f046f1920394d70b9b91f1678f1 | https://www.indiatv.in/india/national-76-people-found-covid-positive-in-rishikesh-hotel-taj-closed-for-3-days-781362 | कुंभ 2021: होटल में 76 कोरोना संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप, 3 दिन के लिए किया गया बंद | हरिद्वार में चल रहे कुंभ के दौरान ऋषिकेश के होटल ताज में 76 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने होटल को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया है। | ऋषिकेश। हरिद्वार में चल रहे कुंभ के दौरान ऋषिकेश के होटल ताज में 76 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने होटल को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया है। होटल को सैनिटाइज करके एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया। टिहरी गढ़वाल एसएसपी तृप्ति भट्ट ने ये जानकारी दी है। उत्तराखंड में कोरोना के माम... |
9daaf98ce9957d7889dd88255535a0d0 | https://www.indiatv.in/india/national-gaganyaan-unmanned-space-mission-likely-to-be-delayed-733946 | भारत के मानवरहित अंतरिक्ष मिशन 'गगनयान' पर कोरोना का संकट, प्रक्षेपण में हो सकती है देरी | कोरोना वायरस महामारी के कारण ‘गगनयान’ के पहले चरण के तहत भारत के मानवरहित अंतरिक्ष अभियान को भेजने में देरी हो सकती है जिसके दिसंबर 2020 में प्रक्षेपण की योजना है। | नयी दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के कारण ‘गगनयान’ के पहले चरण के तहत भारत के मानवरहित अंतरिक्ष अभियान को भेजने में देरी हो सकती है जिसके दिसंबर 2020 में प्रक्षेपण की योजना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने दिसंबर 2021 में ‘गगनयान’ के तहत मानव को पहली बार अंतरिक्ष में भेजने की योजना ... |
65c7b6abf2a87a5af772f7a906aafdf9 | https://www.indiatv.in/india/uttar-pradesh-coronavirus-municipal-corporation-will-conduct-free-of-cost-last-rites-up-government-orders-789242 | कोरोना: नगर निगम कराएगा मृतकों का निःशुल्क अंतिम संस्कार, यूपी सरकार ने दिए आदेश | उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निगम को आदेश दिया है कि वह कोरोना संक्रमण के मृतकों का निःशुल्क अंतिम संस्कार कराए। सरकार के इस आदेश के बाद अब नगर निगम की सीमा में आनेवाले सभी शवदाह गृहों, क़ब्रिस्तान और श्मशानों में अंतिम संस्कार का खर्च नगर निगम उठाएगा। | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निगम को आदेश दिया है कि वह कोरोना संक्रमण के मृतकों का निःशुल्क अंतिम संस्कार कराए। सरकार के इस आदेश के बाद अब नगर निगम की सीमा में आनेवाले सभी शवदाह गृहों, क़ब्रिस्तान और श्मशानों में अंतिम संस्कार का खर्च नगर निगम उठाएगा। नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव की ओर से यह आदेश सभी जिलाधिक... |
27a82249c0cff6515cfad431b0073fa5 | https://www.indiatv.in/india/national-pm-modi-inaugurate-western-dedicated-freight-corridor-speech-big-pionts-764381 | भारत के लिए नए साल का आगाज़ अच्छा, आनेवाला समय भी शानदार होना तय: पीएम मोदी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का उद्घाटन करते हुए कहा कि जब नए साल में देश का आगाज अच्छा है तो आने वाले समय और भी शानदार होना तय है | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का उद्घाटन करते हुए कहा कि जब नए साल में देश का आगाज अच्छा है तो आने वाले समय और भी शानदार होना तय है, इतने लोकार्पण और इतने शिलान्यास इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत ने यह सब कोरोना के संकट भरे समय में किय... |
8590ff8ce5cd242e7b8638005c5b7a44 | https://www.indiatv.in/india/national/jnu-student-umar-khalid-court-refuses-to-grant-bail-2022-03-24-840990 | दिल्ली दंगे में आरोपी JNU के पूर्व छात्र उमर खालिद को जमानत देने से कोर्ट ने किया इनकार | दिल्ली की एक अदालत ने जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद को फरवरी 2020 में हुए दिल्ली दंगों से संबंधित व्यापक षड्यंत्र के एक मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया है। | DELHI RIOTS 2020 NEWS: दिल्ली की एक अदालत ने जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद को फरवरी 2020 में हुए दिल्ली दंगों से संबंधित व्यापक षड्यंत्र के एक मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया है। बता दें, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने 3 मार्च को खालिद और अभियोजन पक्ष के वकील की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया... |
de9f79379b43c88825897cc4b6cbaa18 | https://www.indiatv.in/india/national-delhi-riots-sc-dismisses-facebook-india-vp-ajit-mohan-s-plea-against-summons-by-assembly-panel-800662 | दिल्ली दंगा: सुप्रीम कोर्ट ने फेसबुक भारत के उपाध्यक्ष अजित मोहन की याचिका खारिज की | दिल्ली दंगा मामले में उच्चतम न्यायालय ने विधानसभा की शांति एवं सौहार्द समिति की ओर से भेजे गए सम्मनों के खिलाफ फेसबुक भारत के उपाध्यक्ष अजित मोहन की याचिका खारिज कर दी। | नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली विधानसभा की शांति एवं सौहार्द समिति की ओर से जारी सम्मन के खिलाफ फेसबुक भारत के उपाध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक अजित मोहन की याचिका गुरुवार को खारिज कर दी। उच्चतम न्यायालय ने फेसबुक भारत के उपाध्यक्ष अजित मोहन की याचिका को अपरिपक्व बताया और कहा कि विधानसभा समिति के समक्ष उनके खिलाफ कुछ... |
9dcc3ea676649db32222928f69a7afd6 | https://www.indiatv.in/india/national-anand-mahindra-to-give-tractor-to-laungi-bhuiyan-of-bihar-742001 | 3 किलोमीटर लंबी नहर खोदने वाली लौंगी भुईयां को ट्रैक्टर भेंट करेंगे आनंद महिंद्रा, ट्वीट करके पूछा कैसे पहुंचें उनतक | बिहार के गया में लौंगी भुईयां ने कर्मठता की मिसाल पेश करते हुए 20 साल में पांच किलोमीटर लंबी नहर खुद ही खोद डाली। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा इन लौंगी भुईया से इतने प्रभवित हुए की उन्होनें इनके लिए ईनाम की घोषणा कर दी। | पटना: बिहार के गया में लौंगी भुईयां ने कर्मठता की मिसाल पेश करते हुए 20 साल में पांच किलोमीटर लंबी नहर खुद ही खोद डाली। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा इन लौंगी भुईया से इतने प्रभवित हुए की उन्होनें इनके लिए ईनाम की घोषणा कर दी। उन्होनें लिखा कि जैसा कि आप जानते हैं, मैंने ट्वीट किया था कि मुझे लगता है कि उनकी... |
849e0609b1bdc7ba9b5d7259a4783b3b | https://www.indiatv.in/india/uttar-pradesh/anti-triple-talaq-activist-nida-khan-get-threats-to-leave-bjp-case-filed-against-six-people-2022-03-31-842299 | तीन तलाक विरोधी कार्यकर्ता निदा खान को बीजेपी छोड़ने की धमकी, छह लोगों पर मामला दर्ज | उत्तर प्रदेश पुलिस ने तीन तलाक विरोधी कार्यकर्ता निदा खान को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) छोड़ने की धमकी देने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। निदा खान को भाजपा नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है। | लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस ने तीन तलाक विरोधी कार्यकर्ता निदा खान को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) छोड़ने की धमकी देने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। निदा खान को भाजपा नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है। जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें खान के पति शीरन रजा खान और परिवार के अन्य ... |
ba34ae854b4505c8c6799ab7b0f1ab95 | https://www.indiatv.in/india/national-9-new-judges-takes-supreme-court-judge-oath-810841 | प्रधान न्यायाधीश ने 9 नए न्यायाधीशों को शपथ दिलाई, सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या बढ़कर 33 हुई | आज नौ नए न्यायाधीशों के शपथ लेने के साथ उच्चतम न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों की संख्या 33 हो गई। सर्वोच्च न्यायालय में सीजेआई समेत कुल 34 न्यायाधीश हो सकते हैं। | नई दिल्ली. देश के प्रधान न्यायाधीश (CJI) एन वी रमण आज (मंगलवार) तीन महिला न्यायाधीश सहित नौ नए न्यायाधीशों को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ दिलाएंगे। यह शीर्ष अदालत के इतिहास में पहली बार है जब नौ न्यायाधीश एक साथ पद की शपथ ली। आज नौ नए न्यायाधीशों के शपथ लेने के साथ उच्चतम न्यायालय में प्रधान न्याय... |
18ad9ccace683f90449327d7133aac28 | https://www.indiatv.in/india/national/coronavirus-omicron-live-updates-latest-news-delhi-mumbai-maharashtra-lockdown-covid19-third-wave-live-blog-5-january-2022-830147 | Coronavirus Omicron Highlights: बिहार के सीएम नीतीश के आवास से जुड़े 40 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, Congress ने यूपी में होने वाली सभी बड़ी रैलियों को रद्द किया | देश के कई हिस्सों में अब कोरोना वायरस का महाविस्फोट देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में 20 हजार के करीब मामले दर्ज हो रहे हैं। देश में अब ये आंकड़ा 40 हजार के पार हर रोज हो रहा है। वहीं, ओमिक्रॉन संक्रमण की दस्तक अब अधिकांश राज्यों में पहुंच चुकी है। मामले 2,000 के पार पहुंच गया है। | नयी दिल्ली: देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या में अब तेजी से इजाफा हो रहा है। ये आंकड़ा 2000 के पार हो चुका है। हर रोज 200 के करीब ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले दर्ज हो रहे हैं। जबकि ये संक्रमण अब तक करीब 23 से अधिक राज्यों तक फैल चुका है। दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, ओडिशा समेत कई राज्यों में सबसे अधिक ओमिक्रॉन क... |
0354b3dc83128bdb39fbd931d68274a6 | https://www.indiatv.in/india/national-kisan-andolan-rakesh-tikait-ghazipur-border-protest-against-farmer-protest-772113 | गाजीपुर में किसान आंदोलन के विरोध में उतरे स्थानीय लोग, राकेश टिकैत के नेतृत्व में चल रहा है धरना | गाजियाबाद से दिल्ली आने-जाने में स्थानीय लोगो को घंटो तक सड़को पर इंतजार करना पड़ रहा है, ऐसे में आज 10 से 12 स्थरनीय लोग किसान आंदोलन के खिलाफ धरने पर बैठे। उनकी मांग थी कि इस आंदोलन को जल्द से जल्द खत्म होना चाहिए, हम लोग अब इस आंदोलन से परेशान हो रहें हैं। | गाजियाबाद. कृषि कानून (Farms Laws) के खिलाफ किसानों का 80 दिन से विरोध प्रदर्शन (Kisan Andolan) चल रहा है, ऐसे में गाजीपुर बॉर्डर (Ghazipur Border) पर आंदोलन के कारण NH-24 बन्द है। जिससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। किसान आंदोलन के विरोध में कुछ लोगों ने आज धरना दिया है। दरअसल गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने डेरा ... |
d3c2d5a9c4317a66e5c786a4e1c77cc2 | https://www.indiatv.in/india/national-farmers-protest-delhi-police-beefs-up-security-at-delhi-up-border-as-protests-continue-769669 | किसानों के प्रदर्शन स्थल किले में तब्दील, अवरोधक मजबूत किए गए | दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के प्रदर्शन स्थलों को सोमवार को किले में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने वहां सुरक्षा कड़ी कर दी और बैरीकेड की संख्या बढ़ा दी। | नयी दिल्ली: दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के प्रदर्शन स्थलों को सोमवार को किले में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने वहां सुरक्षा कड़ी कर दी और बैरीकेड की संख्या बढ़ा दी। नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों की आवाजाही को और सीमित करने के लिए पुलिसकर्मियों की देखरेख में मजदूरों को सिंघू बॉर्डर पर मुख्य राज... |
980d05f31548016f0c35c6e592587f4b | https://www.indiatv.in/india/national-indian-citizen-who-was-jailed-in-uae-remember-former-external-affairs-minister-sushma-swaraj-on-safely-returning-to-india-812029 | दुबई के जेल से जिस भारतीय को छुड़ाने के लिए सुषमा स्वराज ने की थी पहल, भारत लौटकर पूर्व विदेशमंत्री को कर रहा याद | दुबई में एक झूठे केस में फंसाए गए एक लड़के की सकुशल वतन वापसी हो गई है। दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर आदि का अभिनंदन करते हुए कहा कि मुझे यकीन है कि माँ सुषमा स्वराज आज बहुत खुश हैं! | नई दिल्ली। दुबई में एक झूठे केस में फंसाए गए एक लड़के की सकुशल वतन वापसी हो गई है। दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर आदि का अभिनंदन करते हुए कहा कि मुझे यकीन है कि माँ सुषमा स्वराज आज बहुत खुश हैं! दरअसल, भाजपा उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने ट्व... |
8923000314db6353c557655ae2ef281b | https://www.indiatv.in/india/politics/rahul-gandhi-says-pm-modi-is-lying-in-parliament-he-is-afraid-of-congress-2022-02-08-835005 | Rahul Gandhi ने कहा- संसद में झूठ बोल रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी, वह कांग्रेस से डरते हैं | कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद परिसर में कहा, वह कांग्रेस से डरते हैं, उन्हें घबराहट है क्योंकि कांग्रेस सच्चाई बोलती है। | नयी दिल्ली: कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रहार पर पलटवार करते हुए उन पर संसद में ‘झूठ बोलने’ का आरोप लगाया और दावा किया कि वह कांग्रेस से डरते हैं तथा अपनी ‘नाकामी’ छिपाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का नाम ले रहे हैं। विपक्षी पार्टी ने यह दावा भी किया कि कांग्रेस के होने के क... |
51b83d56c00380b77667f45c44334269 | https://www.indiatv.in/india/national-harappan-people-used-to-eat-high-protein-laddu-tells-study-780646 | हड़प्पा के लोग खाते थे यह खास लड्डू, पानी के संपर्क में आने पर लड्डुओं ने बदला रंग | एक अध्ययन से पता चला है कि लगभग 4,000 साल पहले हड़प्पा सभ्यता के दौरान रहने वाले लोग उच्च प्रोटीन वाले मल्टीग्रेन 'लड्डू' का सेवन करते थे। | लखनऊ: एक अध्ययन से पता चला है कि लगभग 4,000 साल पहले हड़प्पा सभ्यता के दौरान रहने वाले लोग उच्च प्रोटीन वाले मल्टीग्रेन 'लड्डू' का सेवन करते थे। राजस्थान में एक खुदाई के दौरान मिली सामग्री के वैज्ञानिक अध्ययन से इस बारे में पता चला है। इस अध्ययन को बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पलायोसाइंसेस (BSIP), लखनऊ और भारतीय पुरातत्व... |
501f696da4bd4643b23ef4126d5f76cb | https://www.indiatv.in/india/politics/aap-logon-key-burey-din-aayenge-jaya-bachchan-lashes-out-at-bjp-828017 | मैं श्राप देती हूं आपके बुरे दिन आएंगे, जया बच्चन का BJP पर तीखा हमला | बता दें कि आज ही उनकी पुत्रवधू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन 2016 के पनामा पेपर्स लीक से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए ED के समक्ष पेश हुईं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ऐश्वर्या राय बच्चन से फेमा के प्रावधानों के तहत पूछताछ की गयी। | नयी दिल्ली: राज्यसभा में आज समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्य जया बच्चन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसदों पर जमकर भड़कीं। वो इतने गुस्से में थीं कि हांफने लगीं और उनकी सांस तेजी से चल रही थी। जया बच्चन राज्यसभा में अपने खिलाफ एक निजी टिप्पणी से इतनी आहत हुईं कि उन्होंने सत्ताधारी दल के सदस्यों को अभिशाप दे दिया कि जल्द ... |
02f71609e9993a017790c3478aa8d273 | https://www.indiatv.in/india/national-icmr-to-start-national-sero-surveys-to-assess-covid-19-spread-says-health-ministry-795608 | कोरोना के प्रसार का आकलन करने के लिए ICMR करेगा राष्ट्रीय सीरो सर्वेक्षण: स्वास्थ्य मंत्रालय | मंत्रालय ने कहा कि ऐसा लगता है कि देश में कोविड-19 की स्थिति स्थिर हो रही है लेकिन साथ ही उसने लोगों से कोविड-19 अनुकूल व्यवहार और सामाजिक दूरी के नियम का अनुपालन करने का आह्वान किया। | नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में कोविड-19 के प्रसार का आकलन करने के लिए आईसीएमआर राष्ट्रीय स्तर पर सीरो सर्वेक्षण करेगा और सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ताकि सभी भौगौलिक क्षेत्रों की सूचना एकत्र की जा सके। मंत्रालय ने कहा कि ऐसा ... |
ba00dd8b26f8d2804740e4bb2a39097f | https://www.indiatv.in/india/national-pm-modi-to-inaugurate-renovated-complex-of-jallianwala-bagh-smarak-to-the-nation-on-28th-august-810015 | PM मोदी 28 अगस्त को जलियांवाला बाग स्मारक के पुनर्निर्मित परिसर का करेंगे उद्घाटन | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अगस्त (शनिवार) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शाम साढ़े 6 बजे अमृतसर स्थित पुनर्निर्मित जलियांवाला बाग स्मारक का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी स्मारक में संग्रहालय गैलरी का भी उद्घाटन करेंगे। | नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अगस्त (शनिवार) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शाम साढ़े 6 बजे अमृतसर स्थित पुनर्निर्मित जलियांवाला बाग स्मारक का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी स्मारक में संग्रहालय गैलरी का भी उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में परिसर को उन्नत करने के लिए सरकार द्वारा की गई कई विकास पहल... |
60fc5e46b770a36c7b76152d074e37c2 | https://www.indiatv.in/india/national-pm-narendra-modi-departs-for-america-814993 | अमेरिका के लिए रवाना हुए पीएम नरेंद्र मोदी, 25 सितंबर तक है दौरा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर रवाना हो गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी अपने अमेरिका दौरे के दौरान QUAD लीडर्स से मुलाकात करेंगे व UNGA को संबोधित करेंगे। | नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर रवाना हो गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी अपने अमेरिका दौरे के दौरान QUAD लीडर्स से मुलाकात करेंगे व UNGA को संबोधित करेंगे। अमेरिका रवाना होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने बयान जारी कर बताया कि उनका अमेरिका दौरा उसके साथ व्यापक वैश्विक सामरिक साझेदारी को मजबूती देने, जापान... |
c1461ae713528bb5b428771a9abf3c79 | https://www.indiatv.in/india/national/a-religious-leader-arrested-who-threat-to-demolish-mosque-in-karnataka-2022-01-19-832050 | Karnataka: मस्जिद गिराने का ऐलान करने वाला गिरफ्तार, वीडियो बनाकर की थी अपील | Karnataka: पुलिस ने एक धार्मिक नेता को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो बनाकर मस्जिद गिराने की बात कही थी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। | सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में कर्नाटक पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि शख्स ने मस्जिद गिराने का आह्वान किया था। इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल होने लगा और जब मामला पुलिस तक पहुंचा तब जाकर युवक की गिरफ्तरी की गई। इस मामले को लेकर मामला कोर्ट में है।प्राप्त जानकारी के मुताबि... |
5d48c1b0275623cbe130fc0d80a155f4 | https://www.indiatv.in/india/politics-rahul-gandhi-first-statement-after-returning-abroad-attack-modi-govt-765843 | विदेश से लौटने के बाद राहुल गांधी का पहला बयान, सरकार को लेकर कही ये बात | राहुल गांधी ने कहा,-'सरकार सिर्फ किसानों को नजरअंदाज ही नहीं कर रही बल्कि उन्हें खत्म करने का षडयंत्र कर रही है, क्योंकि वे अपने 2-3 मित्रों की मदद करना चाहते हैं।' | विदेश दौरे से वापस लौटने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने सरकार पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया और कहा कि यह सरकार किसानों को खत्म करने का षड्यंत्र कर रही है। वहीं उन्होंने भारत-चीन सीमा पर भी सरकार से सफाई मांगी।राहुल गांधी ने कहा,-'सरकार सिर्फ किसानों क... |
d0e5906cdde1aa24286590412d3820e6 | https://www.indiatv.in/india/national/delhi-reports-second-case-of-omicron-covid-variant-826780 | Omicron Live Updates: देश के कई राज्यों में पहुंचा ओमिक्रॉन, संक्रमितों की कुल संख्या 38 हुई | देश में अब तक कुल 38 केस आ चुके हैं। आंध्र प्रदेश और चंडीगढ़ में ओमिक्रॉन वेरिएंट का पहला मामला सामने आया। इनमें सबसे ज्यादा 18 मामले महाराष्ट्र में आए हैं। केरल में भी ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया है। | नई दिल्ली: रविवार को केरल, चंडीगढ़ और आंध्र प्रदेश में ओमिक्रॉन के 1-1 केस सामने आए हैं। दोनों ही शख्स विदेश से लौटे थे। देश में अब तक ओमिक्रॉन वेरिएंट के 36 केस सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा 17 मामले महाराष्ट्र में आए हैं। इसे लेकर अब सतर्कता भी बढ़ा दी गई है। मुंबई में दो दिन के लिए धारा-144 लगा दी गई है। केंद्र सरका... |
2413fa48e0fe219233cac966a4f46dbf | https://www.indiatv.in/india/national/supreme-court-upheld-the-dismissal-of-teacher-for-not-disclosing-the-criminal-case-registered-against-him-in-the-form-2022-04-02-842637 | शिक्षक ने फॉर्म में नहीं किया आपराधिक मामले का खुलासा, सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया ये फैसला | सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सिविल पदों पर नौकरी की चाहत रखने वाले कर्मचारियों को पूर्ण भरोसे और सच्चाई के साथ कार्य करना चाहिए। इस फैसले के साथ ही अदालत ने एक शिक्षक की बर्खास्तगी बरकरार रखी। | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सिविल पदों पर नौकरी की चाहत रखने वाले कर्मचारियों को पूर्ण भरोसे और सच्चाई के साथ कार्य करना चाहिए। इस फैसले के साथ ही शीर्ष अदालत ने एक शिक्षक को आधिकारिक प्रपत्र (फॉर्म) में अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले का खुलासा न करने के मामले में उसकी बर्खास्तगी बरकरार रखी। शिक्षक की नियुक्ति... |
9ed39604b5a75b6fd055c5040a6b9ca4 | https://www.indiatv.in/india/national-delhi-rename-humayunpur-village-to-hanumanpur-proposes-bjp-councillor-810222 | दिल्ली के हुमायूंपुर गांव का नाम बदलकर हनुमानपुर करने का प्रस्ताव | प्रस्ताव में सफदरजंग एन्क्लेव से BJP की पार्षद राधिका अबरोल ने कहा मुगल काल के दौरान दिल्ली के सभी गांवों का नाम जबरन बदला गया था। उन्होंने कहा कि सफदरजंग एन्क्लेव के वार्ड संख्या 61 में स्थित हुमायूंपुर गांव भी इसमें शामिल है जो एसडीएमसी के अधिकारक्षेत्र के तहत शहरीकृत गांव की श्रेणी में आता है। | नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग एन्क्लेव से भारतीय जनता पार्टी की पार्षद राधिका अबरोल ने शुक्रवार को प्रस्ताव दिया कि हुमायूंपुर गांव का नाम बदलकर हनुमानपुर किया जाना चाहिए। उन्होंने दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के दक्षिण जोन की जोनल समिति की बैठक में यह प्रस्ताव रखा।प्रस्ताव में अबरोल ने कहा मुगल काल के ... |
5833c8369442005282f6b7852f003e56 | https://www.indiatv.in/india/national-karnataka-high-court-quashes-up-police-notice-to-twitter-india-md-803771 | कर्नाटक हाईकोर्ट ने ट्विटर इंडिया के अधिकारी को उत्तर प्रदेश पुलिस का नोटिस रद्द किया | कर्नाटक हाईकोर्ट ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष माहेश्वरी को जारी उस नोटिस को रद्द कर दिया, जिसमें ट्विटर मंच पर एक व्यक्ति द्वारा अपलोड किए गए सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील वीडियो की जांच के तहत उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा गया था। | बेंगलुरू: कर्नाटक हाईकोर्ट ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष माहेश्वरी को जारी उस नोटिस को रद्द कर दिया, जिसमें ट्विटर मंच पर एक व्यक्ति द्वारा अपलोड किए गए सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील वीडियो की जांच के तहत उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा गया था। हाईकोर्ट ने नोटिस को ... |
43f2d33d4369a1d219736d09f83361cb | https://www.indiatv.in/india/uttar-pradesh-uttar-pradesh-coronavirus-3-957-new-covid-19-cases-163-more-die-792399 | उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में कोरोना के 10 से कम नए केस, 2 में तो सिर्फ एक-एक मामले | उत्तर प्रदेश में मंगलवार को बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,957 मामले सामने आए हैं जबकि 10,441 लोग ठीक हुए हैं। | लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,957 मामले सामने आए हैं जबकि 10,441 लोग ठीक हुए हैं। वहीं, इसी अवधि में सूबे में इस घातक वायरस ने 163 लोगों की जान ले ली, जिससे अब तक हुई कुल मौतों का आंकड़ा 19,519 पर पहुंच गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान सूबे के 75 में से 11 ज... |
a6b1a61ef552e4bf7d282e25a0fdde3e | https://www.indiatv.in/india/uttar-pradesh-uttar-pradesh-coronavirus-cases-latest-updates-792022 | उत्तर प्रदेश: नए कोरोना मामलों के मुकाबले 3 गुना ज्यादा मरीज हुए ठीक, ये रहे आंकड़े | राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या कोरोना वायरस संक्रमण के नए मिले मामलों के मुकाबले करीब तीन गुनी रही है। | लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण कंट्रोल होता नजर आने लगा है। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या कोरोना वायरस संक्रमण के नए मिले मामलों के मुकाबले करीब तीन गुनी रही है। यहां पिछले 24 घंटों में 14 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस संक्रमण को हराकर ठीक हो गए और उन्हें अस्पतालों से छुट... |
6116e41318babfddc1e7815849cd666e | https://www.indiatv.in/india/national-muslim-men-serve-langar-24-hours-to-protesting-farmers-at-singhu-border-757826 | सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों के लिए 24 घंटे लंगर चला रही है मुस्लिम टीम | केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के सिंघू बार्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए 25 सदस्यीय मुस्लिम टीम बुधवार से ही लंगर चला रही है। | नई दिल्ली: केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के सिंघू बार्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए 25 सदस्यीय मुस्लिम टीम बुधवार से ही लंगर चला रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुस्लिम फेडरेशन ऑफ पंजाब की इस टीम के प्रमुख फारूकी मुबीन हैं। टीम का कहना है कि वे ‘हर किसी को भोजन देने वाले किसानों की सेवा’ के लिए सिंघू ब... |
3a0f7af14bcdbc3f45c76a257dc048c8 | https://www.indiatv.in/india/uttar-pradesh-pm-modi-will-inaugurate-centenary-celebrations-of-chauri-chaura-incident-769948 | पीएम मोदी कल चौरी-चौरा शताब्दी समारोह का करेंगे उद्घाटन, सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल चार फरवरी को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित चौरी-चौरा शताब्दी समारोहों का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल चार फरवरी को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित चौरी-चौरा शताब्दी समारोहों का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक इसी दिन चौरी-चौरा की घटना हुई थ... |
eaff8cea1538b1a5f1c0c1eae3e3515a | https://www.indiatv.in/india/national-cm-kejriwal-says-service-and-high-tech-industry-does-not-need-to-go-to-other-cities-751620 | दिल्ली: सर्विस और हाईटेक इंडस्ट्री को दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं, यहीं मिलेगी सस्ती दर पर जगह- केजरीवाल | सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में अभी तक निर्माण उद्योग लगाने की अनुमति थी, लेकिन अब नए औद्योगिक क्षेत्रों में केवल हाईटेक और सर्विस उद्योग लगाने की अनुमति होगी। | नई दिल्ली. दिल्ली में सर्विस और हाईटेक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को उद्योग लगाने के लिए अब उत्तर प्रदेश या हरियाणा के शहरों में जाने की जरूरत नहीं है, अब उन्हें दिल्ली में ही काफी सस्ती दर पर ज्यादा जगह मिलने का रास्ता साफ हो गया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस ऐतिहासिक निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली के औद्योगिक... |
37f2063d9899222591e2fdc413c424d7 | https://www.indiatv.in/india/national-covid-19-russias-single-dose-sputnik-light-vaccine-has-79-4-pc-efficacy-says-rdif-789145 | सिंगल डोज रूसी Sputnik Light वैक्सीन 79.4 फीसदी तक प्रभावी : RDIF | रूस की सिंगल डोज वैक्सीन Sputnik Light को भारत में इस्तेमाल की मंजूरी से पहले रूस के दावे का परीक्षण किया जाएगा। रूस में शोध से जो नतीजे सामने आएं हैं उस डेटा का भारत में परखा जाएगा और साइंटिफिक डेटा के हिसाब से उसे मंजूरी दी जाएगी। | नई दिल्ली: रूस की सिंगल डोज वैक्सीन Sputnik Light को भारत में इस्तेमाल की मंजूरी से पहले रूस के दावे का परीक्षण किया जाएगा। रूस में शोध से जो नतीजे सामने आएं हैं उस डेटा का भारत में परखा जाएगा और साइंटिफिक डेटा के हिसाब से उसे मंजूरी दी जाएगी। वहीं रूस में Sputnik V वैक्सीन के निमार्ताओं ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सिंग... |
6837cc14d346928efb18d203a16e84ed | https://www.indiatv.in/india/politics-shashi-tharoor-a-guest-worker-in-congress-taunts-kpcc-working-president-k-suresh-736953 | कांग्रेस में घमासान के बीच वरिष्ठ लोकसभा सांसद का शशि थरूर पर बड़ा हमला, बताया ‘अतिथि कलाकार’ | केरल प्रदेश समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के नेता शशि थरूर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि शशि थरूर कांग्रेस पार्टी में एक अतिथि कलाकार की तरह हैं। | तिरुवनंतपुरम: केरल प्रदेश समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के नेता शशि थरूर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि शशि थरूर कांग्रेस पार्टी में एक अतिथि कलाकार की तरह हैं। बता दें कि शशि थरूर सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले 23 वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने कांग्रेस में सांगठनिक बदलाव की मांग की थी।शश... |
91ea542f90bfbf599f68c6cc4e07463e | https://www.indiatv.in/india/politics-tmc-demands-high-level-inquiry-into-mamta-injury-case-delegation-met-election-commission-777835 | टीएमसी ने ममता मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की, कहा-ये हादसा नहीं साजिश | नंदीग्राम में ममता बनर्जी को लगी चोट के मामले में तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। | नई दिल्ली: नंदीग्राम में ममता बनर्जी को लगी चोट के मामले में तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। मुलाकात के बाद टीएमसी नेता सौगत रॉय ने कहा कि इस मामले की हाईलेवल जांच होनी चाहिए, क्योंकि ममता बनर्जी कोई साधारण महिला नहीं... |
ec352f4d2a55294c250d85acee9e9a1a | https://www.indiatv.in/india/national/punjab-cm-s-nephew-accepted-he-received-rs-10-cr-cash-for-sand-mining-transfer-in-state-ed-2022-02-07-834822 | चन्नी के भांजे ने कबूला, पंजाब में बालू खनन, तबादलों के लिए मिले 10 करोड़ रुपये कैश: ED | केंद्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब में कथित अवैध बालू खनन से जुड़ी धनशोधन जांच के सिलसिले में हनी को तीन फरवरी को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने 18 जनवरी को हनी और अन्य के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की थी। | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गिरफ्तार भांजे भूपिंदर सिंह उर्फहनी ने 'कबूल' किया है कि सीमावर्ती राज्य में बालू खनन से जुड़ी गतिविधियों और अधिकारियों की नियुक्ति अथवा तबादले में मदद करने के एवज में उसे 10 करोड़ रुपये नकद प्राप्त हुए थे। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को जारी एक बयान में यह दाव... |
0a3ff06e668f301bef3679d7c11f7346 | https://www.indiatv.in/india/uttar-pradesh-greater-noida-land-dispute-2-killed-firing-girdharpur-village-badalpur-police-station-771092 | जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गोली लगने से दो की मौत | उत्तर प्रदेश के नोएडा में जमीन विवाद को लेकर लाठी-डंडे चले और जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान गोली लगने से पिता-पुत्र की मौत हौ गई जबकि घटना में घायल अन्य व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। | ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में जमीन विवाद को लेकर लाठी-डंडे चले और जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान गोली लगने से पिता-पुत्र की मौत हौ गई जबकि घटना में घायल अन्य व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस उपायुक्त इला मारन ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर अमित, उनके पिता सैलक तथा ... |
2c3c2402c49a9d937aa68a648b2e0f45 | https://www.indiatv.in/india/uttar-pradesh-ayodhya-saints-oppose-statement-general-secretary-ram-janmabhoomi-teerth-kshetra-champat-rai-741022 | राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चपंत राय के बयान पर संतों ने जताया विरोध | श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के विवादास्पद बयान को लेकर अयोध्या के संतों ने विरोध जताया है | अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के विवादास्पद बयान को लेकर अयोध्या के संतों ने प्रतिक्रिया दी है। निर्वाणी अखाड़ा के महंत धर्मदास व हनुमानगढ़ी के संत राजूदास ने जहां चंपत राय के बयान का कड़ा विरोध किया है।ज्ञात हो कि अयोध्या के संतों ने अभिनेत्री कंगना रनौत व पालघर में साधुओं की हत्या... |
0038b609b655c16f0627a6c217f2a2e0 | https://www.indiatv.in/india/national-kidnapped-ongc-employee-released-by-ulfa-i-militants-791780 | उल्फा (आई) उग्रवादियों ने ओएनजीसी के अपहृत कर्मचारी को रिहा किया | उल्फा (आई) के उग्रवादियों ने ओएनजीसी के अपहृत कर्मचारी रितुल सैकिया को नगालैंड से लगती सीमा के पास म्यांमा में शनिवार सुबह रिहा कर दिया। | गुवाहाटी: उल्फा (आई) के उग्रवादियों ने ओएनजीसी के अपहृत कर्मचारी रितुल सैकिया को नगालैंड से लगती सीमा के पास म्यांमार में शनिवार सुबह रिहा कर दिया। असम पुलिस मुख्यालय के एक शीर्ष अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उग्रवादियों ने सैकिया का 21 अप्रैल को अपहरण किया था और उन्हें आज सुबह नगालैंड के मोन जिले में लोंगवा गां... |
39111614b5b598b1353286c471048608 | https://www.indiatv.in/india/politics-pm-modi-on-agriculture-bill-deen-dayal-upadhyaya-jayanti-743284 | कृषि बिल पर बोले पीएम मोदी, किसानों को भ्रमित अफवाहें फैला रहे हैं झूठ बोलने वाले लोग | कृषि बिल को लेकर विपक्षी पार्टियों के नेतृत्व में देश भर में जारी किसान आंदोलन को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ा रुख अपनाया है। | कृषि बिल को लेकर विपक्षी पार्टियों के नेतृत्व में देश भर में जारी किसान आंदोलन को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ा रुख अपनाया है। भारतीय जनसंघ के जनक दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों से जिन्होंने हमेशा झूठ बोला है वो लोग ... |
e207f1665ff2481ad274c9255a82edc4 | https://www.indiatv.in/india/national-please-tell-the-nation-the-date-by-which-you-will-throw-chinese-out-of-indian-territory-rahul-gandhi-s-appeal-to-pm-modi-748721 | प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले राहुल गांधी से साधा उनपर निशाना, जानें क्या कहा? | राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आज शाम 6 बजे होने वाले देश के नाम संबोधन को लेकर अपील की है। राहुल गांधी ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री अपने 6 बजे के भाषण में कृपया राष्ट्र को वह तारीख बताएं जिसमें आप चीनी सैनिकों को भारतीय क्षेत्र से बाहर फेंक देंगे। | नई दिल्ली: राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आज शाम 6 बजे होने वाले देश के नाम संबोधन को लेकर अपील की है। राहुल गांधी ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री अपने 6 बजे के भाषण में कृपया राष्ट्र को वह तारीख बताएं जिसमें आप चीनी सैनिकों को भारतीय क्षेत्र से बाहर फेंक देंगे। इससे पहले भी राहुल गांधी चीन को लेकर प्रधा... |
f7f86f1f247936dff0b3e988d02cda51 | https://www.indiatv.in/india/uttar-pradesh/up-deputy-chief-minister-keshav-prasad-maurya-statement-against-akhilesh-yadav-829843 | यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, कहा - 2022 में आपके लिए कुछ नहीं बचा | यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों का विश्वास जीतने के लिए भाजपा ने जन विश्वास यात्रा शुरू की है। जिसकी शुरुआत 19 दिसंबर को की गई। | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है। मौर्य ने कहा कि अखिलेश जी, 2022 (में होने वाले विधानसभा चुनाव) में सपा के लिए कुछ नहीं बचा है, इसलिए 2027 के लिए तैयारी कीजिए। रविवार को कानपुर की जनविश्वास यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता मौर्य ने याद... |
a15f882dedf5e2dd16ae3d2fe86825d7 | https://www.indiatv.in/india/national-army-chief-mm-naravane-not-a-single-bullet-fired-in-loc-in-3-months-793123 | 3 महीनों में LoC पर नहीं चली एक भी गोली लेकिन आतंकवाद से लड़ाई जारी: सेना प्रमुख एमएम नरवणे | संघर्ष विराम का जिक्र करते हुए जनरल नरवणे ने कहा कि समझौता लागू होने के बाद दोनों सेनाओं द्वारा सीमा पार से गोलीबारी की एक भी घटना नहीं हुई, हालांकि जम्मू सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजरों से जुड़ी एक घटना हुई थी। | नई दिल्ली: सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने कहा है कि पिछले तीन महीनों से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच संघर्ष विराम से शांति और सुरक्षा के नजरिये को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में एक लंबी राह में यह पहला कदम ह... |
4b64d019b431da75d1e91501afe10ab8 | https://www.indiatv.in/india/national-bengaluru-violence-new-video-evidence-chronology-733262 | खबर से आगे: बेंगलुरु दंगे का खौफ़नाक ब्लूप्रिंट, नया वीडियो, नए सबूत | बेंगलुरु दंगे को लेकर अब तक जो बातें समाने आ रही हैं उससे यह पता चलता है कि यह सुनियोजित, प्रायोजित और प्री प्लान्ड था। | नई दिल्ली: बेंगलुरु दंगे को लेकर अब तक जो बातें समाने आ रही हैं उससे यह पता चलता है कि यह सुनियोजित, प्रायोजित और प्री प्लान्ड था। इस मामले में सब इंस्पेक्टर राघवेंद्र की तरफ से कराई गई एफआईआर के मुताबिक दंगाई बोल रहे थे कि हम पुलिस स्टेशन में सबको मारने और जलाने आए हैं। अब सवाल ये उठता है कि हिंसा के दौरान आगजनी करने... |
4dfd3fbc27e2aec7e43248fa48867682 | https://www.indiatv.in/india/national-coronavirus-case-not-yet-reached-its-peak-aiims-director-733022 | भारत में कोरोना मामले अभी तक अपने चरम पर नहीं पहुंचे: एम्स निदेशक | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक और भारत के प्रमुख चिकित्सा विशेषज्ञों में से एक रणदीप गुलेरिया ने दावा किया है कि देश में कोरोना वायरस के मामलों अभी तक अपने चरम नहीं पहुंचे हैं। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है। | नई दिल्ली | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक और भारत के प्रमुख चिकित्सा विशेषज्ञों में से एक रणदीप गुलेरिया ने दावा किया है कि देश में कोरोना वायरस के मामलों अभी तक अपने चरम नहीं पहुंचे हैं। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब देश में हर दो दिन में कम से कम एक लाख नए संक्रमण के मामले जुड़ रहे हैं। 30 जनवर... |
3715d821d08ca80b6adf0d90d5166100 | https://www.indiatv.in/india/national-india-s-covid-r-value-rises-sharply-to-1-17-in-second-half-of-august-study-811540 | कोरोना की तीसरी लहर की आहट! 'R' वैल्यू तेजी से बढ़कर 1.17 तक पहुंची | आर-वैल्यू यह दर्शाती है कि एक संक्रमित व्यक्ति औसतन कितने लोगों को संक्रमित करता है। दूसरे शब्दों में, यह बताती है कि एक वायरस कितनी गति से फैल रहा है। आर-वैल्यू जितनी कम होगी, उतनी तेजी से रोग घटेगा। | नयी दिल्ली: कोरोना वायरस संक्रमण के मामले देश में एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। भारत की आर वैल्यू एक बार फिर से 1 से ज्यादा हो गई है जिससे कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बढ़ गया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी कितनी तेजी से फैल रही है, यह बताने वाली आर-वैल्यू पिछले एक पखवाड़े में तेजी से बढ़कर 1.2 के कर... |
4baa2d8245d835356ca18877b2cfce16 | https://www.indiatv.in/india/national-farmers-gather-in-large-numbers-to-protest-against-singhu-lynching-police-resort-to-lathi-charge-820832 | सिंघु बॉर्डर के पास फिर बवाल, लखबीर को न्याय दिलाने की मांग लेकर आए लोगों पर लाठीचार्ज | कुछ दिन पहले सिंघु बॉर्डर पर लखबीर सिंह की निर्मम हत्या कर दी गई थी, उसके हाथ और पैर को काट दिया गया था तथा शव को लटकाया गया था। हत्या का आरोप निहंग सिखों पर है और इस मामले में पुलिस कई गिरफ्तारियां भी कर चुकी हैं। | नई दिल्ली। सिंघु बॉर्डर के पास बुधवार के दिन एक बार फिर से बवाल देखने को मिला। जिस दलित लखबीर सिंह की सिंघु बॉर्डर पर हत्या हुई है उसको न्याय की मांग लेकर बुधवार को हिंद मजदूर किसान समिति नाम वाले संगठन के कार्यकर्ता बुधवार को सिंघु बॉर्डर आने के लिए निकले थे लेकिन पुलिस ने उन्हें नरेला इंडस्ट्रियल एरिया के पास रोका, ब... |
12ddef45d98d6d5e0f5499916c3a9285 | https://www.indiatv.in/india/national-police-arrested-main-accused-in-attack-on-auto-driver-in-jabalpur-747967 | India TV की मुहिम का असर, Jabalpur में गरीब टैंपों वाले की पिटाई करने वाले तीन लोग गिरफ्तार | जबलपुर में एक गरीब टैंपों वाले को बेरहमी से मार-मार कर अधमरा करने वाले अपराधी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने टैंपो वाले को क्रूरता से पीटा था। अब चार में से तीन बदमाश पुलिस की गिरफ्त में है लेकिन एक अभी भी फरार है। | जबलपुर में एक गरीब टैंपों वाले को बेरहमी से मार-मार कर अधमरा करने वाले अपराधी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने टैंपो वाले को क्रूरता से पीटा था। अब चार में से तीन बदमाश पुलिस की गिरफ्त में है लेकिन एक अभी भी फरार है। जिस अभिषेक दुबे नाम के हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने आज पकड़ा है, उसी ने टैंपो वाले को बुरी तरह ... |
fa6c95fd25419d7395edaa21c2d79f73 | https://www.indiatv.in/india/national-sonia-gandhi-ask-opposition-leaders-to-voice-united-against-govt-move-on-jee-neet-736385 | JEE और NEET परीक्षाओं को लेकर कांग्रेस का 7 राज्यों के सीएम संग मंथन, ममता बोलीं- एकजुट हो चलें सुप्रीम कोर्ट | कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ सात विपक्षी राज्यों के सीएम की मीटिंग में परीक्षा और जीएसटी कंपेनसेशन का मुद्दा उठा, सभी सीएम ने केंद्र सरकार से परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाने का आग्रह किया है साथ ही सुप्रीम कोर्ट जाने का भी सुझाव दिया गया है। | नई दिल्ली। इंजीनियरिंग और मेडकिल के पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सितंबर में होने जा रही ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE)-मेन और नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट) (NEET) परीक्षा व 27 अगस्त (गुरुवार) को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक से पहले विपक्षी दलों की एकजुटता दिखाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया ... |
50f3523a0dd67b7707f4dbf72efe5531 | https://www.indiatv.in/india/national-pm-modi-mann-ki-baat-key-points-737329 | PM मोदी के 'मन की बात', कहा- लोकल खिलौनों के लिए वोकल बनना है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार (30 अगस्त) को सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार (30 अगस्त) को सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोकल खिलौनों के लिए वोकल बनने की बात कही। उन्होंने कहा, "हमारे चिंतन का विषय था- खिलौने और विशेषकर भारतीय खिलौने । हमने इस बात पर मंथन किया कि भारत के... |
434dc8f3f9e53ff042556f18e3e1f918 | https://www.indiatv.in/india/national-pm-modi-jp-nadda-statement-on-bengal-violence-788562 | बंगाल हिंसा पर PM मोदी ने जताई चिंता, नड्डा बोले- रक्त रंजित राजनीति बर्दाश्त नहीं करेंगे | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद से ही राज्य में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बंगाल में खून खराबा जारी है। | नई दिल्ली/कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद से ही राज्य में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बंगाल में खून खराबा जारी है। भाजपा ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य में उसके नौ से अधिक कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हि... |
2f8444ca11d5bc6554a5cebbc8fa4900 | https://www.indiatv.in/india/national-government-clarifies-on-allegations-that-dead-person-was-issued-vaccine-certificate-on-pm-s-birthday-816597 | पीएम मोदी के जन्मदिन पर मृत व्यक्ति को टीका प्रमाणपत्र जारी किये जाने के आरोप पर सरकार ने सफाई दी | कुछ राज्यों में मृत लोगों को टीका प्रमाणपत्र दिये जाने के सवाल पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘मध्य प्रदेश में एक घटना घटी और हमने पाया कि टीका लगवाने के लिए पंजीकरण उस समय कराया गया जब व्यक्ति जीवित था और जिस दिन उन्हें टीका लगवाने के लिए आना था, दुर्भाग्य से उनकी मृत्यु हो गयी।’’ | नयी दिल्ली: सरकार ने गुरुवार को इन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मृत लोगों को टीका प्रमाणपत्र जारी किये गये। सरकार ने साफ किया कि मध्य प्रदेश में एक मामला हुआ जिसमें टीका लगाने वाले से त्रुटि हुई। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर पर देश में कोविड टीकों की ढाई करोड़ खुराक... |
1c2069d01ac4eed3e70b295e2edfafa1 | https://www.indiatv.in/india/national-rahul-gandhi-should-take-ashok-gehlot-s-resignation-bjp-746355 | राहुल गांधी अशोक गहलोत का इस्तीफा लें या उनकी सरकार को ‘सुधारने’ की कवायद करें: भाजपा | राजस्थान में कानून और व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया और कहा कि उन्हें या तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इस्तीफा ले लेना चाहिए या उनकी सरकार को ‘‘सुधारने’’ की कवायद करनी चाहिए। | नयी दिल्ली: राजस्थान में कानून और व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया और कहा कि उन्हें या तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इस्तीफा ले लेना चाहिए या उनकी सरकार को ‘‘सुधारने’’ की कवायद करनी चाहिए। राजस्थान के करौली जिले में भूमि विवाद में एक पुजारी को कथित ... |
e7b273821f10ccdbd417badf6ab70b87 | https://www.indiatv.in/india/uttar-pradesh-after-prayagraj-vc-varanasi-bhu-student-tweets-against-azan-from-loudspeaker-779374 | अजान से 'मानसिक अवरोध' की छात्र ने की शिकायत, वाराणसी पुलिस ने दिया करवाई का निर्देश | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के एक छात्र ने वाराणसी पुलिस को ट्वीट कर मस्जिद से निकलने वाली अजान की आवाज से तनाव होने की शिकायत की है, जिसपर पुलिस ने करवाई का निर्देश दिया है। | वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के एक छात्र ने वाराणसी पुलिस को ट्वीट कर मस्जिद से निकलने वाली अजान की आवाज से तनाव होने की शिकायत की है, जिसपर पुलिस ने करवाई का निर्देश दिया है। छात्र करुणेश पांडेय ने बृहस्पतिवार की सुबह जिलाधिकारी वाराणसी, एडीजी जोन वार... |
8dcb6451f14ddc293d1875695604fd5b | https://www.indiatv.in/india/politics/why-not-another-rajya-sabha-term-from-karnataka-asks-nirmala-sitharaman-2022-03-09-839087 | कर्नाटक से दोबारा राज्यसभा की सदस्यता क्यों नहीं? शानदार राज्य है: निर्मला सीतारमण | राज्यसभा में कर्नाटक से चुने जाने के संबंध में अपनी निजी इच्छा के सवाल पर निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘‘क्यों नहीं? कर्नाटक एक शानदार राज्य है। राज्य की सेवा करने का मुझे सम्मान प्राप्त हुआ है, केवल इसलिए नहीं कि मैं सांसद हूं।’’ | बेंगलुरु: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल इस साल जून में समाप्त हो रहा है। उन्होंने बुधवार को संकेत दिया कि वह एक और कार्यकाल के लिए इस दक्षिणी राज्य से उच्च सदन की सदस्य बनना पसंद करेंगी।जब यहां संवाददाताओं ने पूछा कि क्या वह राज्य से एक बार और राज्यसभा में जाना पसंद करेंगी,... |
Subsets and Splits
No community queries yet
The top public SQL queries from the community will appear here once available.